चाननटांड़ स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदन दास निलंबित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाननटांड प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदन दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

सोनो. उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाननटांड प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदन दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन पर नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने को लेकर गंभीर आरोप लगा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा पारस कुमार ने बताया कि नंदन दास पर नामांकन रजिस्टर में छेड़छाड़ करने और मनमाने ढंग से छात्रों का नामांकन करने का आरोप है. उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया. जिसके उपरांत नियम के तहत उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र सोनो निर्धारित किया गया है. इस बीच उन्हें नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >