वरिष्ठ चिकित्सक के घर पर लूटपाट मामले में आइएमए ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी के घर हुई लूटपाट की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है. घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की.

जमुई . रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी के घर हुई लूटपाट की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है. घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की. मंगलवार को आइएमए जिलाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. आइएमए के सदस्यों ने एसपी को बताया कि यह घटना केवल एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ हुआ अपराध नहीं है, बल्कि मेडिकल की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है. प्रतिनिधिमंडल ने मांग करते हुए कहा कि मामले गहन जांच की जाये और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जाये. आइएमए ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो हमारी संगठन को आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा. प्रतिनिधिमंडल में आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ नेहाल सद्दाम, चिकित्सक डॉ मनोज सिंह, डॉ एसके गुप्ता, डॉ ललित सिंह सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >