जनशताब्दी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद

प्राथमिकी दर्ज कर हो रही छानबीन

झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने अप हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से मंगलवार को भारी मात्रा में शराब बरामद की. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली शराब तस्करों के द्वारा ट्रेन से शराब लायी जा रही है. जनशताब्दी एक्सप्रेस के झाझा प्लेटफार्म पर खड़ी होते ही पुलिस पदाधिकारी व जवान के द्वारा छापेमारी की गयी. इस क्रम में इंजन के बाद की साधारण बोगी में लावारिस हालत में एक धारीदार थैला मिला. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें शराब पायी गयी. उन्होंने बताया कि थैला में 375 एमएल की 12 बोतल, एबीएन इंपिरियल ब्लू व्हिस्की 375 एमएल की 9 बोतल, अवार्ड 500 स्ट्रांग बियर 500 एमएल का 28 पीस कैन पाया गया. इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, रेफर: चकाई.

थाना क्षेत्र के खास चकाई गोला बाइपास पर मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक सवार घायल हो गया. उसे चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. घायल बाइक सवार चकाई बाजार निवासी छोटू गुप्ता है. बताया जाता है कि गति तेज रहने से बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सवार घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >