तेज रफ्तार आटो पलटा, एक ही परिवार के सात लोग घायल

एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर बेलाटांड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया.

सोनो. एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर बेलाटांड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोग घायल हो गये. सभी घायल एक ही परिवार के है. घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के चुआं गांव निवासी महंत मांझी, उनकी बहू ललिता देवी, साला चौबा मांझी, जयंती देवी, रघुनंदन मांझी और ज्योति कुमारी शामिल हैं. ये सभी सिमुलतला से अपने गांव चुआं लौट रहे थे. बेलाटांड़ के पास ऑटो के पहिए के नीचे पत्थर आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महंत मांझी, ललिता देवी और चौबा मांझी को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >