जमुई सदर अस्पताल में इमरजेंसी से लेबर रूम तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, जारी हुआ शिफ्टवार ड्यूटी चार्ट

Health Upadate: जमुई सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इमरजेंसी, लेबर रूम और एनेस्थीसिया विभाग में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Health Upadate: जमुई सदर अस्पताल प्रशासन ने रविवार के लिए चिकित्सकों का शिफ्टवार ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम और एनेस्थीसिया विभाग में तीन पालियों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

Health Upadate: इमरजेंसी कक्ष में 24 घंटे जारी रहेगी उपचार सेवा

सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में दिन और रात लगातार मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है. पहली पाली में डॉ अमित कुमार मरीजों की चिकित्सा सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे. दूसरी पाली में डॉ मनीष कुमार इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे, जबकि तीसरी पाली में डॉ मृत्युंजय कुमार रातभर मरीजों के इलाज और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी विभाग को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है.

लेबर रूम में प्रसूताओं के लिए विशेष व्यवस्था

प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए लेबर रूम में भी शिफ्टवार महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ प्रियंका कुमारी अपनी सेवाएं देंगी. दूसरी पाली में डॉ निधि प्रसव संबंधी मामलों की देखरेख करेंगी, जबकि तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसव सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए लेबर रूम में आवश्यक संसाधनों और चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

एनेस्थीसिया विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

सर्जरी और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए एनेस्थीसिया विभाग में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार और तीसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद अपनी सेवाएं देंगे.

इन चिकित्सकों की मौजूदगी से आपातकालीन ऑपरेशन और अन्य आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी.

मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर अस्पताल का जोर

सदर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है. अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >