उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालीलेबार गंडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालीलेबार गंडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अली हुसैन निलंबित हो गए हैं.

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व अनियमितता का लगा आरोप

डीईओ व डीपीओ के पत्र के आलोक में बीडीओ ने की निलंबन की कार्रवाई

सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालीलेबार गंडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अली हुसैन निलंबित हो गए हैं. बीते 21 फरवरी को बीडीओ सोनो मो मोइनुद्दीन ने इस संदर्भ में पत्र जारी किया है. निलंबन की यह कार्रवाई प्रभारी एचएच द्वारा सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने और अनियमितता बरतने के आरोप में की गई है. बीडीओ ने जारी पत्र में लिखा कि जमुई के डीईओ व डीपीओ स्थापना के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रभारी एचएम मो अली हुसैन को निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में मो अली हुसैन को प्रखंड कार्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है. उनके निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा. विदित हो कि बीते सरस्वती पूजा के दौरान ग्रामीणों ने प्रभारी मो अली हुसैन पर आरोप लगाया था कि मां सरस्वती की प्रतिमा को विद्यालय में लाकर बिना पूजा करवाए कमरे में बंद कर रखा गया था. सरस्वती पूजा के बाद तीसरे दिन ग्रामीणों को जब जानकारी मिली तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और इसकी शिकायत डीएम सहित अन्य अधिकारियों से किया था. हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सोनो सीओ सुमित कुमार आशीष ने फ़ौरन विधि विधान के साथ खुद मां सरस्वती की पूजा को विद्यालय में संपन्न कराकर मामले को शांत किया था. ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय पदाधिकारियों ने प्रखंड नियोजन इकाई को निलंबन की कार्रवाई हेतु निदेशित किया था जिस पर बीडीओ द्वारा कार्रवाई करते हुए एचएम को निलंबित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >