क्षेत्र के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं : मंत्री

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री ने नागी पक्षी अभ्यारण्य का किया निरीक्षण, कहा नागी व नकटी क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास जारी

झाझा. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने शनिवार सुबह नागी पक्षी अभ्यारण्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ नागी डैम में नौकायन कर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया. मौके पर मंत्री डॉ सुनील कुमार ने डीएफओ तेजस जायसवाल को पक्षी संरक्षण के साथ-साथ आद्र भूमि की बेहतरी को लेकर निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि नागी पक्षी अभ्यारण्य के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इस परिसर में एक शिक्षा केंद्र भी खोला जायेगा और पक्षी प्रेमियों व छात्रों को जैव-विविधता से संबंधित जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार नागी व नकटी क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर कई योजना चला रही है ताकि पर्यटक यहां की अद्वितीय जैव विविधता व प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें. डीएफओ तेजस जायसवाल ने कहा कि नागी व नकटी क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर माननीय मंत्री के द्वारा दिये गये निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जायेगा. इस दौरान डीएफओ ने माननीय मंत्री को मोमेंटो भी भेंट किया. मौके पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, फॉरेस्टर के साथ-साथ कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >