बाइक की ठोकर से बच्ची घायल

लोगों ने बाइक चालक को किया पुलिस के हवाले

सिकंदरा. थाना क्षेत्र के कुमार गांव के समीप रविवार की सुबह बाइक की ठोकर से आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दौरान बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी अरमान कुरैशी अपने एक साथी के साथ बाइक से पोहे की ओर जा रहा था. इसी दौरान कुमार गांव के समीप बाइक की ठोकर से कुमार गांव निवासी कमल रंजन सिंह की आठ वर्षीय पुत्री कशिश कुमारी घायल हो गयी. इस दौरान बाइक चालक अरमान कुरैशी भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. और पुलिस को बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दिया.

सोनाय गांव में मारपीट, द�� घायल

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के सोनाय गांव में रविवार को मामुली विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गये. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. एक पक्ष से मो शाहिद अनवर का पुत्र मो अरमान व दूसरे पक्ष से मो नेमान घायल है. एक पक्ष से घायल मो अरमान ने बताया कि शनिवार की शाम बच्चों के बीच झगड़ा हो गया. रात में ही सुलह कर झगड़ा खत्म करा दिया गया. इसके बावजूद रविवार को मो नेमान गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध करने पर मारपीट की, जबकि दूसरे पक्ष ने मो अरमान पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों ने इसकी जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >