गिद्धौर के राजा सागर आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता पर अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

गिद्धौर के राजा सागर आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया और संवेदक को सख्त निर्देश दिए।

गिद्धौर. गिद्धौर प्रखंड के राजा सागर आहार योजना में लापरवाही और अनियमितता का मामला सामने आया है, योजना में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर योजना स्थापना अधिकारी ध्रुव नारायण सिंह ने आहार का औचक निरीक्षण किया, मौके पर अधूरे काम और घटिया निर्माण देखकर अधिकारी ने संवेदक को जमकर फटकार लगायी.

ग्रामीणों ने खोली पोल

निरीक्षण के दौरान कमल पंडित, वसंत पंडित, सौरव कुमार, विकास पासवान, गिरधारी पंडित, शेखर साव, राम प्रसाद पंडित, राकेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण भी पहुंचे, ग्रामीणों ने अधिकारी के सामने संवेदक की योजना में अनियमितता से जुड़ी पोल पट्टी खोल कर रख दी. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने कार्य अधूरा छोड़ दिया है, स्पेलवे निर्माण में भी भारी अनियमितता बरती गयी है, ग्रामीणों ने कहा कि अगर गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ तो बरसात में आहार को भारी नुकसान हो सकता है.योजना संधारण को ले अधिकारी ने किया कड़ा रुख अख्तियार

निरीक्षण के वक्त कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार भी मौजूद थे, ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद योजना स्थापना अधिकारी ने साफ कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बचे हुए कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए, अधिकारी ने चेतावनी दी कि जांच में अनियमितता पायी गयी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने अधिकारी के आश्वासन पर राहत जतायी है, ग्रामीणों ने कहा है कि अब काम समय पर पूरा हो ताकि आहार का लाभ किसानों को मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar saurabh

Published by: Janardan Pandey

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >