गिद्धौर के कोल्हुआ पंचायत में दम तोड़ रहा लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन योजना यहां

गिद्धौर के कोल्हुआ पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन योजना विफल हो गई है। कचरा प्रबंधन ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं, जानें पूरी रिपोर्ट।

गिद्धौर (जमुई). सरकार के महत्वाकांक्षी लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन योजना के फेज-2 के तहत गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत में खटाई में पड़कर अपनी अंतिम सांस गिन रही है स्वच्छ भारत के लोहिया स्वच्छ बिहार योजना इन दिनों सरकार के योजना पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी यहां यह योजना धराशयी है, स्थिति यह है कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई यहां वीरान पड़ा हुआ हैं. पंचायत के हर वार्ड में कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग यार्ड, बैट्री चलित टोटो, मैनुअल रिक्शा और हर घर में गीला-सूखा डस्टबिन कचरा निस्तारण को लेकर दिए गए थे, मनरेगा और 15 वें वित्त से लाखों खर्च कर स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव का ख्वाब दिखाया गया था, लेकिन हकीकत इससे यहां विपरीत है.

मानदेय नहीं मिलने व डंपिक यार्ड की बदहाली बन रहा कारण

कुणाल सिंह, विकास सिंह, मनीष भदौरिया, राकेश सिंह, कालेश्वर मांझी, गिरीश मांझी, समेत दर्जनों पंचायत वासियों ने बताया कि कर्मियों द्वारा मानदेय नहीं मिलने सहित, डंपिंग यार्ड की हालत जर्जर होने एवं कचरा वर्गीकरण न होने ओर न रिसाइकल की व्यवस्था होने से यहां यह योजना खटाई में है, ई-रिक्शा पंचायत भवन में धूल फांक रही हैं, गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लग गए हैं. ग्रामीण बंधु यादव, प्रभु यादव, अशोक यादव, फूलो पासवान सहित दर्जनों पंचायत वासियों ने बकाया मानदेय देकर योजना को अविलंब चालू कराने की मांग की है, वरना बीमारी फैलने का यहां खतरा है.

कहती हैं समन्वयक

प्रखंड स्वच्छ्ता समन्वयक मामले में प्रखंड स्वच्छ्ता समन्वयक प्रियंका कुमारी ने कहा है कि प्रखंड भर में कचरे का उठाव हो रहा है, कुछ पंचायतों में ठेला ई रिक्शा खराब रहने के कारण उठाव में समस्या उतपन्न हुई है, जिसे जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

कहते है प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी

इस संदर्भ में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि योजना संचालन एवं देखरेख के संदर्भ में सटीक जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ही दें पाएंगे.

कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी

इस संदर्भ में बीडीओ सुनील कुमार ने कहा है कि कचरा का उठाव नही हो रहा है तो उठाव होगा, अपशिष्ट प्रसंस्करण यूनिट में विधि व्यवस्था में समस्या आयी है तो उसका सुधार करवा विधि व्यवस्था को सुचारू कराया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >