मृतक परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद चकाई. पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद रविवार को एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान चकाई प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्या से रूबरू हुए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने चकाई बाजार निवासी स्व ब्रह्मदेव शाह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके बाद पेटरपहाड़ी पंचायत के बाघा गांव पहुंचे और सुबोध सिन्हा की पत्नी के असामयिक निधन पर शोक जताया. इसके उपरांत पूर्व एमएलसी महरायडीह गांव पहुंचे, जहां श्याम पंडित के पुत्र के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इसी क्रम में उन्होंने नैयाडीह निवासी पेरू पुजहर की माता के निधन पर भी शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय चकाई की जनता से किया गया मेरा वादा है कि हर परिस्थिति में, सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे. उसी संकल्प को निभाने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान बिंदेश्वरी वर्मा, राजेश पांडेय, भगवान राय, गोपाल सिंह, संजय राय सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
