झाझा. आरपीएफ ने झाझा रेलवे स्टेशन पर थावे-कटिहार एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद की है. जानकारी के अनुसार, झाझा स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चलाया गया. पोस्ट कमांडर अनीता कुमारी ने बताया कि ट्रेन के अनारक्षित बोगी के शौचालय व बफर के बीच संदिग्ध हालत में 2 पिट्ठू बैग व 2 प्लास्टिक झोला लावारिस हालात में पाया गया. उक्त कोच में गेट के पास मौजूद यात्रियों से सामान के मालिक के बारे में पूछताछ की गयी तो एक यात्री डरे हुए हालत में अपना सामान होना स्वीकार किया. पूछताछ करने पर पिट्ठू बैग एवं झोला में रखे सामान को खोल कर दिखाने को कहा. इसमें विदेशी शराब पायी गयी. उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिला के गढ़पुरा, वार्ड संख्या 11 निवासी नीतीश कुमार उर्फ बिल्लू के रूप में हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
