मेंटेनेंस के लिए आये मेमूकार से विदेशी शराब बरामद

उत्तर प्रदेश से मेंटेनेंस के लिए आये मेमूकार से सोमवार को आरपीएफ ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

झाझा. उत्तर प्रदेश से मेंटेनेंस के लिए आये मेमूकार से सोमवार को आरपीएफ ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी व राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि मेमुकार शेड कर्मियों ने सूचना दी कि मेमुकार में विदेशी शराब है. तभी हमलोगों ने उक्त रैक के लोको पायलट के टूलबॉक्स खोलकर उसमें से शराब को निकाला. अधिकारी ने बताया कि विभिन्न ब्रांड के कुल 11.95 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसकी बाजार में कुल कीमत एक लगभग 9 हजार रुपये है. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >