झाझा. बीते 15/16 सितंबर की देर रात्रि को चकाई प्रखंड क्षेत्र के चिहरा थाना क्षेत्र के रखा टोला मैदान से नक्सली पर्चा और काले झंडे मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नक्सली समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि बीते 15/16 सितंबर की देर रात्रि को नक्सलियों ने चिहरा थाना क्षेत्र के रखा टोला के मैदान में नक्सली पर्चा और काले झंडे गाड़ दिए थे. साथ ही कुछ प्लेट व खाना रखा गया था. पुलिस लगातार सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन शुरू की. तभी मधुपुर गांव के उल्फत अंसारी, झारखंड राज्य के जगसीमर गांव के राजू यादव, बिल्ली गांव के गजाधर मंडल, बोंगी गांव के विनोद पंडित, पुरनाडीह के गोविंद मंडल को गिरफ्तार किया गया है. सभी ने उक्त घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने, पैसे की उगाही करने व अपना सिक्का जमाने को लेकर यह कुकृत्य किया था. उन्होंने बताया कि यह लोग पहले भी जेल जा चुका है और नक्सली वारदात में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करता था. बीते कुछ दिनों से चुनाव को लेकर यह एक्टिव हो गया था और कांड को कारित करने की योजना बनायी थी. एसपी ने बताया कि किन-किन दुकानों से सुई धागा कहां से काला कपडा़, कहां से समोसा आदि लाया था, इन सभी चीजों की जानकारी गिरफ्तार नक्सलियों ने दी है. उन्होंने बताया कि छापेमारी में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा चिहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. बताते चलें कि 15/16 सितंबर की रात्रि को चकाई प्रखंड क्षेत्र के चिहरा थाना क्षेत्र के रखा टोला खेल मैदान में नक्सली पर्चा व काले झंडे गाड़कर न सिर्फ बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह, बल्कि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पौलुश हैंब्रम समेत 13 लोगों को चेतावनी दी गयी थी. कहा गया था सुधर जाएं या फिर 6 इंच छोटा होने के लिए तैयार रहे. इस दौरान वे लोग घटनास्थल पर प्रतीक भी बनाया था, ताकि इससे पता चले कि झारखंड में मारे गए शीर्ष नक्सली नेता प्रवेश दा समेत अन्य नक्सलियों की स्मृति में शहीद बनाकर श्रद्धांजलि दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
