धान के पुआल में लगी आग, हजारों रुपये की क्षति

प्रखंड क्षेत्र के नयागांव यादव टोला के समीप बहियार में सोमवार को अचानक दोपहर आग लगने से गांव के किसान आसो यादव, प्रकाश यादव एवं राजो यादव का खलिहान में रखे हजारों रुपये के धान का पुआल जलकर राख हो गये.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के नयागांव यादव टोला के समीप बहियार में सोमवार को अचानक दोपहर आग लगने से गांव के किसान आसो यादव, प्रकाश यादव एवं राजो यादव का खलिहान में रखे हजारों रुपये के धान का पुआल जलकर राख हो गये. वही इस घटना में आसो यादव के खेत मे रखे 40 बोझा गेहूं भी जलकर राख हो गया. जानकारी मिलते ही कृषक आसो यादव, प्रकाश यादव, राजो यादव द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया. आग की तेज लपटों के कारण देखते ही देखते पुआल एवं गेहूं का बोझा धु-धु कर जलकर राख हो गया. वहीं घटना को लेकर पीड़ित कृषक आसो यादव, प्रकाश यादव, राजो यादव ने बताया की खेत में रखे पुआल के पुंजेर में आग कैसे लगी कुछ पता नही चल सका. जब अपने खलिहान पहुंचा तो आग की लपटें दिखायी दी तो हमने हो-हल्ला किया तभी आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इस आगलगी के घटना की सूचना पीड़ित कृषक द्वारा अंचल अधिकारी आरती भूषण एवं गिद्धौर पुलिस को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >