मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसे लेकर गांव निवासी डोमन राम के पुत्र बबन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है.

खैरा. थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसे लेकर गांव निवासी डोमन राम के पुत्र बबन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. जिसमें उसने गांव के ही मुकेश राम, जयराम राम, मोहन राम, ललन कुमार, मनीष कुमार, अमन कुमार, संतोष कुमार, श्याम सुंदर राम सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि उक्त सभी लोग अपने हाथ में लाठी-डंडा, रॉड लेकर आया तथा मेरी दिव्यांग भाभी के साथ गाली-गलौज करने लगा. जब मैंने अपने ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट की. जिससे मेरा सिर फट गया इस. मामले में बबन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार, श्याम सुंदर राम तथा संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शेष लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >