बिजली चोरी करने मामले में तीन पर प्राथमिकी

प्रखंड के ढोंढ़री में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम की छापेमारी में तीन घरों में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाया गया. लिहाजा तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

सोनो. प्रखंड के ढोंढ़री में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम की छापेमारी में तीन घरों में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाया गया. लिहाजा तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज ने छापेमारी टीम बनायी. टीम ने सबसे पहले ढोंढरी के नकुल ठाकुर के घर छापा मारा. इस घर में सहदेव ठाकुर के नाम से विद्युत कनेक्शन था जिस पर 11,925 रुपये बकाया था. यहां स्मार्ट मीटर से पहले एलटी मेन लाइन में अवैध टोका जोड़ कर बिजली की चोरी की जा रही थी. टीम बिरजू कुमार मंडल के घर पहुंची तो पाया गया कि बिजली कनेक्शन के बावजूद मीटर से तार छीलकर 0.078 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी. जांच टीम जब राजेश मंडल के घर पहुंची तब मीटर से पूर्व ही तार से बिजली की चोरी की जा रही थी. तीनों ही जगह पर चोरी में उपयुक्त तार को जब्त कर लिया गया और तीनों पर जुर्माना तय करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी. जेई ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने टीम को धमकी दी कि अगर केस किया गया तो वे भी गलत आरोप में फंसा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >