वाहन जांच अभियान में नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया

गिद्धौर. थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की और टूल बॉक्स की बारीकी से जांच की. जांच के क्रम में कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों के बिना वाहन चला रहे लोगों पर विशेष कार्रवाई की. थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >