बकरी हांकने को लेकर मारपीट, मां-बेटी घायल

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव में बकरी हांकने को लेकर मंगलवार को मारपीट में मां-पुत्री घायल हो गयी.

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव में बकरी हांकने को लेकर मंगलवार को मारपीट में मां-पुत्री घायल हो गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में मेदनीपुर गांव निवासी शकंतला देवी व उनकी पुत्री गौरी देवी है. शकुंतला देवी ने बताया कि मेरे पड़ोसी नंदकिशोर शर्मा का बकरी मेरे घर में घुस गयी थी. उसे हांकने पर नंदकिशोर शर्मा और उनकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री गुड़िया देवी और अनिशा कुमारी गाली-गलौज करने लगी. विरोध करने पर पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडा से मारपीट कर मुझे और मेरी पुत्री को घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ह��.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >