जमीन विवाद में हुई मारपीट, रेफर

थानाक्षेत्र के कावर गांव में एक ही घर के तीन सदस्यों के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर रॉड से वार कर घायल कर दिया.

झाझा. थानाक्षेत्र के कावर गांव में एक ही घर के तीन सदस्यों के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर रॉड से वार कर घायल कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. घायल की पहचान फाल्गुनी यादव, अनिल यादव, बोधी यादव के रूप में हुई. इसमें फाल्गुनी और अनिल को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. फाल्गुनी ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर मवेशी बांधकर आ रहे थे. तभी गांव के ही रहने वाले पिंटू, नंदू, बसंत ने मेरा रास्ता रोककर विवाद किया और पीछे से लोहे के रॉड से वार कर सिर फाड़ दिया. इसके बाद मेरे घर के सदस्य अनिल, बोधी मुझे बचाने के लिए आये तो उनदोनों के साथ भी वे सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने छानबीन की बात बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >