झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव में सोमवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति पर भुजाली से हमला कर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान दिलचंद यादव के रूप में हुई है. घायल ने थाना में आवेदन देकर बताया कि घर लौटने के दौरान गांव के धर्मेंद्र समेत कई लोगों ने गाली-गलौज करते हुए रास्ता रोक लिया और विरोध करने पर भुजाली से प्रहार कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
