महिला सरपंच ने लगाया मारपीट व छिनतई का आरोप

थाने में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सरपंच नीलू वर्मा ने अपने देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि घरेलू बात को लेकर देवर प्रदीप कुमार वर्मा व उनकी पत्नी मेरी बेटी को कमरे में बंद कर मारपीट कर रही थी. यह देख मैं पूछताछ करने लगी, तो उक्त लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि इस क्रम में देवर और उसकी पत्नी ने मेरे पास रहा पैसा आदि भी छीन लिया. इसे लेकर दीनानाथ सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >