झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के बीच बाजार स्थित एक स्वर्णाभूषण दुकान में एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और दुकानदार को चकमा देकर करीब 35 हजार रुपये मूल्य की सोने की कानबाली चोरी कर फरार हो गयी. दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष दुकान पर पहुंचे थे. उन्होंने जेवर खरीदने का बहाना कर सोना दिखाने को कहा. इसी दौरान एक महिला कानबाली लेकर चंपत हो गयी. चोरी की जानकारी दुकानदार को करीब 15 मिनट बाद हुई. दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना में की है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला का चेहरा कैद हो गया है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है और फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
