बाइक की ठोकर लगने से बुजुर्ग घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के झाझा-धमना मुख्य मार्ग के धमना मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया.

झाझा . थाना क्षेत्र के झाझा-धमना मुख्य मार्ग के धमना मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी डकन यादव के रूप में हुई है. बुजुर्ग ने बताया कि टहलते हुए गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर धमना मोड़ के पास पहुंच गए थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार वाईक चालक की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >