आंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर बच्चों को दी गयी शैक्षणिक सामग्री

प्रखंड क्षेत्र के गरही थाना क्षेत्र स्थित मिलनीटांड गांव में रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के गरही थाना क्षेत्र स्थित मिलनीटांड गांव में रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीण, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी, इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर और पानी की बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गयी, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में मौजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज शाह ने समाज सेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए लोगों को प्रेरित किया. यह आयोजन पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष महेश दास की अगुवाई में हुआ, जिसमें नौशाद आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >