शराब के नशे में धुत युवक गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकाई मुख्य चौक पर शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया है

चकाई.

पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकाई मुख्य चौक पर शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शराब पीकर मुख्य चौक पर हो-हंगामा कर रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जिसमें उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के गुरुवा थाना क्षेत्र के गुरुवा गांव निवासी मुन्ना कुमार उर्फ अनिल कुमार पिता सूर्य देव राम के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह गया से बारात मैं शामिल होने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव जा रहा था. इस क्रम में उसने रास्ते में शराब का सेवन किया था और चकाई चौक पर उतरकर टहल रहा था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इस अभियान में चकाई थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक गौतम पासवान, आलो रानी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >