गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान पतसंडा पंचायत के यादव टोला निवासी कारू यादव, पिता स्व बद्री यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में मंदिर परिसर के पास हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाना ले आई. इस अभियान में अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
