शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

लक्ष्मीपुर. लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने सुबह गश्त के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव का रहने वाला बिंदु कुमार पिता स्व शूकर यादव है. उन्होंने बताया कि सुबह के गश्त में निकले एसआई मनोज कुमार को सूचना मिली कि गौरा गांव में एक व्यक्ति शराब पी कर हो हल्ला कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस जब गौरा गांव पहुंची तो देखा एक व्यक्ति हो-हल्ला कररहा था. नाम पता पूछने पर उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया. उस व्यक्ति की जांच ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गयी, तो शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

झाझा. पुलिस ने अलग-अलग मामले में फरार चल रहे तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि केराकादो गांव निवासी सिंटू कुमार उर्फ पिंटु साह, धमना गांव के रहने वाले मेघरु मांझी, शैर गांव के रहने बिरजू ठाकुर अलग-अलग मामले में फरार चल रहा था. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >