झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के ढिबा गांव के समीप बीते मंगलवार देर संध्या को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस कारण मुख्य सड़क पर जाम लग गया. घटना की सूचना लोगों ने थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर फंसे ट्रक को जेसीबी से हटाया. एक ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला. घायल चालक की पहचान पटना जिला के फतुहा निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई. घायल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हरेक बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
