समय पर रक्त मिलते ही दो लोगों को मिली राहत

खैरा-सोनो मार्ग पर बल्लोपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में चांचो खैरा निवासी दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

जमुई. खैरा-सोनो मार्ग पर बल्लोपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में चांचो खैरा निवासी दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रबोध जन सेवा समिति के सचिव सुमन सौरभ ने बताया कि इलाज के दौरान गुरुवार को उनके परिजनों ने रक्त की आवश्यकता को लेकर प्रबोध जन सेवा संस्थान की मानव रक्षक रक्तदाता परिवार इकाई से संपर्क किया. मरीज की हालत की गंभीरता को समझते हुए संस्थान से जुड़े पटना निवासी अमरनाथ वर्णवाल ने एक यूनिट रक्त पटना के रक्त अधिकोष से उपलब्ध करवाया. इससे उपचार में कोई बाधा नहीं आयी. वहीं. जिले के बरहट प्रखंड के बरहट निवासी सोनाली कुमारी, जो लखीसराय के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती थीं, उन्हें दुर्लभ रक्त समूह बी नेगेटिव की तत्काल जरूरत पड़ी. परिजन लंबे समय तक रक्त की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे. इसकी जानकारी संस्थान से जुड़े सहयोगियों को मिली, बंशीपुर चटमा (बांका) निवासी धनंजय प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र राजन कुमार, जो जमुई में रहकर एक दवा कंपनी में कार्यरत हैं, ने बी नेगेटिव रक्तदान कर संकट की घड़ी में मदद की. उन्होंने कहा कि प्रबोध जन सेवा संस्थान, जिसकी ख्याति पूरे बिहार में समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान अभियान के लिए है, संकट के समय सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >