पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन राजद परिवार ने समारोह पूर्वक मनाया.

जमुई. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन राजद परिवार ने समारोह पूर्वक मनाया. राजद प्रधान कार्यालय परिसर में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की गयी. इसके उपरांत सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्ल्ड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद व राजद जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव ने संयुक्त रूप से किया. रक्तदान शिविर के उपरांत सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का भी वितरण किया गया. मौके राजद के वरिष्ठ नेता रबिन्द्र मंडल, समाजसेवी अशोक कुमार कुशवाहा, प्रधान महासचिव मुरारी राम, विजय यादव , झगरु यादव, रविकांत रवि, मो अमन सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >