गिद्धौर वासियों ने पारंपरिक तरीके से मनायी दीपावली

प्रखंड क्षेत्र में प्रकाशोत्सव का पर्व दीपावली जगमगाते रंग बिरंगे रौशनी एवं मिट्टी के पारंपरिक दिये के लौ की रोशनी में मां यश वैभव कृति रिद्धि सिद्धि के देवता लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा कर श्रद्धाभाव के साथ मनायी गयी.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में प्रकाशोत्सव का पर्व दीपावली जगमगाते रंग बिरंगे रौशनी एवं मिट्टी के पारंपरिक दिये के लौ की रोशनी में मां यश वैभव कृति रिद्धि सिद्धि के देवता लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा कर श्रद्धाभाव के साथ मनायी गयी. इस दीपावली पर्व पर शाम ढलते ही पूरा गांव शहर रंग बिरंगी रौशनी से नहा उठा. इस पावन पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा कर लोगों ने पर्व की परिजनों संग दीपावली की खुशियों का इजहार किया. पर्व के मौके पर लोगों ने पर्व से जुड़ी खुशियों का मिठाई बांटकर अंधकार से उजाले की ओर अग्रसर करने वाले इस पावन पर्व को उत्सवी माहौल में मनाया. इस अवसरपर प्रखंड क्षेत्र वासियों नें भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के इस बेमिसाल पर्व को प्रकाश व रोशनी के सामंजस्य भरे मिट्टी के दिये की लौ के साथ अपनी खुशियों का आनंद उठाया. वहीं दीपावली पर्व के इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा, मौरा, कोल्हुआ, रतनपुर, पूर्वी गुगुलडीह, गंगरा, मौरा, आदि संबंधित पंचायत क्षेत्रों में ग्रामीणों ने मिट्टी के दिये की रौशनी में दीप जलाकर आपसी भाईचारे के साथ दीपावली मनायी. इधर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं ने अपने घर आंगन में आकर्षित व मनमोहक रंगोली बना कर धन वैभव यश कृति रिद्धि सिद्धि की देवी मां लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >