झाझा. बीड़ी मजदूर संघ की बैठक सोमवार को नप क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित कार्यालय में जिला बीड़ी मजदूर यूनियन एटक की बैठक यूनियन अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती व एकता पर विस्तृत चर्चा की गयी. वही बैठक में सुमित्रा देवी ने कही कि आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बैनर तले आंदोलन की चेतावनी के बाद भारत सरकार ने इस पर संज्ञान लिया और जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. यूनियन ने इस निर्णय पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया. सुदूर क्षेत्रों में मजदूरों से 10 से 15 रुपये तक की मजदूरी काट ली जाती है. जबकि नियोजकों ने अप्रैल 2025 से मजदूरों को तय मजदूरी सीधे हाथों में देने की घोषणा की थी. इसके बावजूद मजदूरों को पूरा भुगतान नहीं मिल रहा है. यूनियन ने इस समस्या के समाधान की मांग किया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा. मौके पर दर्जनों बीड़ी मजदूर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
