झाझा. झाझा-पैरगाहा मुख्य मार्ग के कटहरा मोड़ के समीप शनिवार की देर संध्या हाइवा की ठोकर से स्कूटी सवार दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार हाइवा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर करते हुए सड़क को जाम कर दिया. पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर के समझाने-बुझाने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया. घायल युवक खैरन गांव निवासी शिवकुमार यादव है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
