शिव की बारात का भक्तों ने किया स्वागत

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया.

बरहट. महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया. संध्या 7:00 बजे मंदिर से ढोल-बाजा के साथ बाबा भोलेनाथ की बरात निकली निकाली गयी. बरात पत्नेश्वर धाम से निकलकर पतौना चौक, मलयपुर बस्ती, मलयपुर शिवाला मंदिर, बरहट मोड़ होते हुए खैरमा गांव पहुंची. खैरमा में भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की बारात में शामिल होकर फिर से पत्नेश्वर धाम मंदिर का रुख किया. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार और बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव की देखरेख में पुलिस बल तैनात था. पत्नेश्वर धाम मंदिर के सचिव और व्यवस्थापक राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंदिर के पुजारियों ने विवाह संपन्न कराया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >