रामलीला व रासलीला देख श्रद्धालु हो रहे है आनंदित

नौ दिनों तक चलने वाले रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ में नित्य संध्या से रात्रि तक विद्वान प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन के अलावे रामलीला व रासलीला का आयोजन हो रहा है.

भक्ति संगीत व भजन का हो रहा है आयोजन सोनो. नौ दिनों तक चलने वाले रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ में नित्य संध्या से रात्रि तक विद्वान प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन के अलावे रामलीला व रासलीला का आयोजन हो रहा है. पंडित मुकेश पांडेय ने जानकारी देते बताया कि मथुरा से आए कलाकारों की प्रस्तुति में लोग भाव विभोर हो रहे है. वहीं आध्यात्मिक प्रवचन सुनकर भक्त जन भक्ति आनंद में गोता लगा रहे है. दिन में पूजा-पाठ के बाद प्रवचन, भक्ति संगीत व भजन और रात्रि में रासलीला व रामलीला के आयोजन को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है. विदित हो कि बीते 16 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ झांकी निकाली गयी थी और यज्ञ का शुभारंभ हुआ था. रामचरित मानस महायज्ञ की भव्यता व सफल संचालन में सभी लोग पूरी तरह लगे हुए है. 25 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपरांत यज्ञ का समापन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >