घने कोहरे ने रेल परिचालन पर लगाया ब्रेक

पटना–हावड़ा मुख्य रेलखंड पर घने कोहरे का असर शुक्रवार को रेल परिचालन पर साफ नजर आया.

झाझा . पटना–हावड़ा मुख्य रेलखंड पर घने कोहरे का असर शुक्रवार को रेल परिचालन पर साफ नजर आया. अत्यधिक कोहरे के कारण दर्जनभर से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से झाझा स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में साउथ बिहार एक्सप्रेस लगभग दो घंटे, अमृतसर–हावड़ा पंजाब मेल चार घंटे, गोरखपुर–संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, प्रयागराज–हावड़ा विभूति एक्सप्रेस नौ घंटे तथा पटना–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से झाझा पहुंची. वहीं रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, पटना–हावड़ा एक्सप्रेस छह घंटे, आरा–टाटा सुपर एक्सप्रेस एक घंटे, नयी दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा–नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे और रक्सौल–हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस लगभग छह घंटे विलंब से पहुंची. इसके अलावा मधुपुर–दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर परिचालित किया गया. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से शाम 7:30 बजे मधुपुर से रवाना हुई. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि झाझा स्टेशन पर किसी भी ट्रेन को स्थानीय स्तर पर डिले नहीं किया गया है. सभी ट्रेनें मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विलंब से पहुंचीं. घने कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को ठंड के बीच प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, हालांकि रेलवे द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >