जमुई. बिहार के विकास आयुक्त ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पीवीटीजीएस तथा पीएम अजय योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों तथा जिलों को विगत वर्षों में उपलब्ध करायी गयी राशि के विरुद्ध लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा व्यय की प्रगति की समीक्षा की. डीएम अभिलाषा शर्मा ने अपने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया. बैठक में उन्हें विभिन्न योजना अंतर्गत विभिन्न विभागों तथा जिलों को विगत वर्षों में उपलब्ध कराई गई राशि के विरुद्ध लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा व्यय की प्रगति विकास कार्य समय पर पूर्ण करवाने के साथ प्राथमिकता से उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का निदेश दिया गया. साथ ही अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाए. इसी क्रम में उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग करवाने के निर्देश दिए. विकास योजनाओं के कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर नियमित रूप से मॉनीटरिंग करते रहने का निदेश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान नजारत उपसमाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी जमुई, भवन निर्माण जमुई जिला कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
