खेल मंत्री ने रेल मंत्री से की जमुई में वंदे भारत के ठहराव की मांग

बिहार सरकार की आइटी एवं खेल मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने नयी दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख रेल समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा.

जमुई. बिहार सरकार की आइटी एवं खेल मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने नयी दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख रेल समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने जमुई और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार की जरूरत पर जोर दिया. इस दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई में रेल सुविधाओं को लेकर कई मांगे केंद्रीय रेल मंत्री से रखी. इनमें जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करना, कटौना हॉल्ट पर ट्रेनों का नियमित ठहराव देना, जमुई रेलवे स्टेशन के समीप मलयपुर रेलवे फाटक के स्थान पर फ्लाईओवर ब्रिज अथवा अंडरपास का निर्माण, गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि तथा बांका जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल मंदार में रेल यात्री निवास (रेस्ट हाउस) की स्थापना शामिल है. इन मांगों को लेकर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और आवागमन बेहतर होगा. इस मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सभी मांगों को गंभीरता से सुनने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि जमुई और बांका क्षेत्र के लोग लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इन मांगों पर ठोस पहल होगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >