सूई-धागा में स्नेहा, तो कुर्सी दौड़ में दीपिका रहीं विजेता

नया साल के उपलक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के पनपुरवा गांव स्थित रिहा मैदान में आजाद संघ की ओर से स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवा गया.

बरहट . नया साल के उपलक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के पनपुरवा गांव स्थित रिहा मैदान में आजाद संघ की ओर से स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवा गया. जिसका उद्घाटन भाजपा नेता सह समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने किया. उद्घाटन के दौरान श्री सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं. ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सुई-धागा प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुर्सी दौड़ में दीपिका कुमारी विजेता रहीं. वहीं जलेबी दौड़ में कोमल कुमारी ने पहला स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. सफल प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया.इस अवसर पर अमरदीप कुमार, रोशन कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >