धान की फसल देखने गये युवक की मौत

जांच में जुटी पुलिस

चकाई. चिहरा थाना क्षेत्र के कन्नी छिहार गांव में धान की फसल देखने गये 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. मृतक कन्नी छिहार गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पुजहर है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अर्जुन बीते शनिवार शाम को ही खेत की ओर गया था. रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिएभेजकर छानबीन कर रही है. अर्जुन पुजहर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >