सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक पहुंचे घर, तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत

सिकंदरा -शेखपुरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एचएम की मौत हो गयी.

शेखपुरा/जमुई. सिकंदरा -शेखपुरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एचएम की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के नीमी गांव निवासी 47 वर्षीय विजय कुमार के रूप में की गई है. वे जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल में पदस्थापित थे. सोमवार को विद्यालय में उपस्थित बनाने के बाद किसी काम से वे सिकंदरा गये थे. वही सड़क मार्ग पर आवारा कुत्ते को बचाने के दौरान खुद चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए. इस दौरान उनके पैर एवं शरीर के अन्य हिस्से में चोट आयी. घटना की खबर सुनते ही वही डुंडो गांव से उनके साला पहुंचे और जख्मी एचएम को सही सलामत शेखपुरा के नीमी गांव स्थित उनके आवास ले जा रहे थे. तभी उनकी लगी,तबीयत बिगड़ने की स्थिति में उन्हें शेखोपुरा सराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल लाया गया. परिजनों ने बताया कि करीब 12:00 बजे दोपहर को हुए हादसे में तबीयत बिगड़ने का कारण पता नहीं चल सका. देर शाम उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की छनवीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >