डीलर्स एसोसिएशन की हुई बैठक

विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए पैक्स गोदाम के समीप फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं की बैठक हुई.

सोनो. विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए पैक्स गोदाम के समीप फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष शिवशरण पांडेय ने की. बैठक में बताया गया कि पीडीएस विक्रेताओं को वितरण के अनुरूप खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त नहीं होता है. सितंबर माह में भी आवंटन नहीं रहने के कारण बहुत सारे उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिला . प्रदेश संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए पीडीएस विक्रेताओं को खाद्यान्न वितरण में हो रही समस्याओं के निदान की मांग की. उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार न होने पर संघ आंदोलन को बाध्य होगा. मौके पर नरसिंह यादव, राजेंद्र मंडल, भीम रविदास, सुरेंद्र यादव, महेंद्र रविदास, जाटो रजक, कैलाश सिंह, सुरेंद्र पांडेय, राजेश सिंह, सतनारायण मंडल, प्रकाश मंडल, गोपाल मंडल सहित बड़ी संख्या में जन वितरण विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >