अस्पताल में शीघ्र लगेगा डेड बॉडी डीप फ्रीजर

अस्पताल में शीघ्र लगेगा डेड बॉडी डीप फ्रीजर

जमुई. सदर अस्पताल में शव रखने को लेकर डेड बॉडी डीप फ्रीजर की व्यवस्था किया जायेगा. इसे लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार इसका व्यवस्था किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इसकी व्यवस्था होने से काफी समय तक शव को रखा जा सकेगा. इसके अलावे सदर अस्पताल में व्यवस्था को पारदर्शी बनाने को लेकर घायल व्यक्ति की सूची के लिए भी अलग से पंजी बनाया जायेगा और घायल लोगों को मदद करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित व सम्मानित भी किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >