ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, पटना रेफर

जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदीमोह के समीप बीते बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी.

जमुई . जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदीमोह के समीप बीते बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल मजदूर की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बाघाखाड़ गांव निवासी दीना मांझी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दीना मांझी रोज की तरह मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वे हरदीमोह के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पटना रेफर हुए दीना मांझी की हालत नाजुक बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >