गायत्री महायज्ञ में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ हवन कार्यक्रम में लिया भाग

सोनो में 28 मार्च से प्रारंभ हुए चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया.

सोनो. सोनो में 28 मार्च से प्रारंभ हुए चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया. पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ हवन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया. मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में भक्तों ने आहुति दी. यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों की गूंज और हवन कुंड की पवित्र अग्नि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ में भाग लिया और आचार्यों के मार्गदर्शन में हवन संपन्न किया. इस मौके पर आचार्यों ने कहा कि हवन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने में भी सहायक होता है.यज्ञ में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु व विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तजन भक्तिभाव से अनुष्ठान में भाग लिया. आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जिनमें प्रवचन, भजन संध्या और सामूहिक साधना जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल होंगे. कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मुस्तैद दिखे. गायत्री मंत्र के उच्चारण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. इस पवित्र महायज्ञ को लेकर अगले कई दिनों तक माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >