चाइल्ड लाइन ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को किया बरामद

चाइल्ड लाइन ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को किया बरामद

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव के समीप से भटक रही मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती को चाइल्ड लाइन ने बरामद किया है. जिसे मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. युवती की पहचान नहीं हो पाई है मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण नाम पता बताने में असमर्थ है. बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नवीनगर गांव में भटक रही मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की सूचना चाइल्ड लाइन को दी गयी थी. उसके बाद युवती को बरामद कर लिया. मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बिजली तार टूटकर गिरने से एक वृद्ध झुलस, पटना रेफर जमुई. लखीसराय जिले के संग्रामपुर गांव में मंगलवार को घर में सोए 65 वर्षीय नागेश्वर साव पर बिजली का तार टुटुकर गिर गया जिससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल वृद्ध को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि वृद्ध घर में खटिया पर सोए हुआ था इसी दौरान बिजली का तार टूट कर वृद्ध पर गिर गया और खटिया में आग लग गयी. जब तक परिजन कुछ समझ पाते आग को बुझाते तब तक वृद्ध झुलस कर घायल हो गया. फिलहाल वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >