पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य, शांतिपूर्ण मनाएं पर्व

दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की.

सिमुलतला. दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की. इसमें टेलवा, कल्याणपुर व सिमुलतला क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशेड़ियों और हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. किसी भी तरह की सूचना सीधे उनके मोबाइल नंबर 9031828133 पर दी जा सकती है, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. बताया गया कि सिमुलतला क्षेत्र में 2 अक्तूबर को टेलवा बाजार, सिमुलतला रेलवे स्टेशन परिसर, लाहाबन रेलवे फाटक के समीप तथा कल्याणपुर में मेला आयोजित होगा. वहीं 3 अक्तूबर को पड़रिया और मटियानी में मेले का आयोजन होगा. बैठक में मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रभारी अध्यक्ष श्रीकांत यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि आलोक राज, कल्याणपुर सरपंच श्रीधर पंडित, टेलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव, खुरंडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव, पूर्व मुखिया बालदेव यादव, कानोदी पंचायत के सरपंच मनोरंजन प्रसाद, पंसस सत्तार अंसारी, घनश्याम वर्णवाल, मुकेश सिंह, हैदर अली समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >