स्कॉर्पियो से हुई टक्कर में कार चालक गंभीर, रेफर

एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर ओरैया रक्सा मोड़ के समीप हुई घटना

सोनो. एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर ओरैया रक्सा मोड़ के समीप मंगलवार को स्कॉर्पियो व कार की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों ही वाहनों के चालक को गंभीर चोट लगी है. एक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि जेएच10बीएल-3224 नंबर का स्कार्पियो वाहन बरात लेकर जमुई से देवघर की ओर जा रहा था, जबकि जेएच01बीयू- 8608 नंबर की स्वीफ्ट कार गिरिडीह से जमुई की ओर जा रही थी. ओरैया के रक्सा मोड पर रक्सा की ओर से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में स्कार्पियो और स्वीफ्ट कार की आमने सामने की टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों पर बैठे लोगों को हल्की चोट लगी, परंतु दोनों ही वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल स्वीफ्ट कार के चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया. घायल चालक की पहचान गिरिडीह निवासी राज कुमार राम (63) पिता राम किशुन राम के रूप में हुई. प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >