तीर्थ यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराया, बाल-बाल बचे लोग

स्थानीय खैरा बाजार में रविवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी.

खैरा बाजार में बड़ा सड़क हादसा टला खैरा. स्थानीय खैरा बाजार में रविवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, कुछ तीर्थ यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं, जिनका इलाज खैरा स्थित अस्पताल में चल रहा है. हादसे में बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय खैरा बाजार और आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि कोहरे के कारण ट्रक की लाइट और इंडिकेटर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी, जिससे यह दुर्घटना हुई. बस में सवार तीर्थ यात्री भीमसेन ने बताया कि वे आगरा के रहने वाले हैं और अपने साथियों के साथ आगरा से गया होते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बस में कुल 55 तीर्थ यात्री सवार थे. अचानक सामने से आ रहे ट्रक की न तो लाइट दिखी और न ही इंडिकेटर, जिससे बस की उससे सीधी टक्कर हो गयी. चालक ने स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ से बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि यदि बस कुछ और आगे बढ़ जाती तो बाजार की दुकानों और राहगीरों को गंभीर नुकसान हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया. यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गयी, ताकि वे अपनी यात्रा आगे जारी रख सकें. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >